ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कोटा के तीन बूथों पर आज पुनर्मतदान, कल टैगोर हॉल में होगी मतगणना

वार्ड 11, 44 और 87 के एक-एक बूथ पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान; सुकेत में भी एक बूथ पर फिर पड़ेंगे वोट

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा के तीन बूथों पर आज पुनर्मतदान, कल टैगोर हॉल में होगी मतगणना
कोटा के तीन बूथों पर आज पुनर्मतदान, कल टैगोर हॉल में होगी मतगणना
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 15 सितंबर। नगर निगम कोटा के तीन और नगर पालिका सुकेत के एक बूथ पर बुधवार, 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। संबंधित मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने बताया कि नगर निगम कोटा के वार्ड 87 की बूथ संख्या 99, वार्ड 44 की बूथ संख्या 448 और वार्ड 11 की बूथ संख्या 576 पर दोबारा वोट डाले जाएंगे। नगर पालिका सुकेत के वार्ड 4 की बूथ संख्या 5 पर भी बुधवार को पुनर्मतदान होगा।

पुनर्मतदान के दौरान पहले मतदान में लगाई गई अमिट स्याही के निशान की उपेक्षा की जाएगी। इस बार मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। निशान नाखून के प्रारंभ से अंगुली के प्रथम भाग तक लगाया जाएगा।

पुनर्मतदान के बाद गुरुवार, 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित टैगोर हॉल में मतगणना होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: