ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा दशहरा मेले में वैदिक साहित्य प्रदर्शनी का शुभारंभ, वेद-रामायण सहित धार्मिक ग्रंथ उपलब्ध

उप महापौर विवेक राजवंशी बोले- आर्य समाज सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति को आगे बढ़ा रहा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा दशहरा मेले में वैदिक साहित्य प्रदर्शनी का शुभारंभ, वेद-रामायण सहित धार्मिक ग्रंथ उपलब्ध
कोटा दशहरा मेले में वैदिक साहित्य प्रदर्शनी का शुभारंभ, वेद-रामायण सहित धार्मिक ग्रंथ उपलब्ध
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेले में महर्षि दयानंद सरस्वती वेद प्रचार समिति के तत्वावधान में वैदिक साहित्य स्टॉल एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। नगर निगम के उप महापौर विवेक राजवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी की शुरुआत की। यहां वेद, रामायण, दर्शन ग्रंथ, महापुरुषों की जीवनियां, चरित्र निर्माण और स्वास्थ्य से संबंधित पुस्तकें आमजन के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।

शुभारंभ अवसर पर उप महापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि सनातन धर्म प्राचीन परंपराओं वाला धर्म है। आर्य समाज सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को वैदिक साहित्य और धार्मिक ग्रंथों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि साहित्य स्टॉल पर बड़ी संख्या में प्राचीन धार्मिक ग्रंथों और उपयोगी पुस्तकों को रखा गया है। इनमें वेद, रामायण, दर्शन ग्रंथ, महापुरुषों की जीवनियां तथा चरित्र निर्माण और स्वास्थ्य संबंधी साहित्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में आर्य समाज तलवंडी, रामपुरा, कुन्हाड़ी, अंजलि विहार, तिलक नगर, रेलवे कॉलोनी, भीम मंडी, गायत्री विहार और महावीर नगर सहित विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैलाश बाहेती, सुमन बाला सक्सेना, भेरूलाल शर्मा, राजेंद्र मुनि, सरोज मित्तल, रेखा गुप्ता, सुदेश आहूजा, प्रमिला गुप्ता और उषा आर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शनी के आयोजन में आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा का सहयोग रहा। सभा के संरक्षक डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता और मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मुकेश चड्ढा भी उपस्थित रहे। महर्षि दयानंद वेद प्रचार समिति के प्रधान पुरणचंद मित्तल, मंत्री प्रमोद गुप्ता और आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के कोषाध्यक्ष राधावल्लभ राठौर सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: