ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कैथून पुलिस का बड़ा खुलासा: DRC प्लांट से चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 4 आरोपी व 1 कबाड़ी दबोचा; 17 शटरिंग प्लेटें और बाइकें बरामद

एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर 'ऑपरेशन क्रिमिनल डिस्टिंग' के तहत कार्रवाई; मास्टर-की से बाइक चुराकर पार्ट्स बेचने वाला गिरोह बेनकाब

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कैथून पुलिस का बड़ा खुलासा: DRC प्लांट से चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 4 आरोपी व 1 कबाड़ी दबोचा; 17 शटरिंग प्लेटें और बाइकें बरामद
कैथून पुलिस का बड़ा खुलासा: DRC प्लांट से चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 4 आरोपी व 1 कबाड़ी दबोचा; 17 शटरिंग प्लेटें और बाइकें बरामद
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा ग्रामीण की कैथून थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन क्रिमिनल डिस्टिंग" के तहत यह सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य अभियुक्तों और चोरी का माल खरीदने वाले 1 कबाड़ी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है।

DRC प्लांट में चोरी का माल बरामद

कैथून थाना पुलिस के अनुसार, गिरोह ने हाल ही में DRC प्लांट को निशाना बनाया था। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर प्लांट से चुराई गई 17 भारी लोहे की शटरिंग प्लेटें, 2 चोरी की मोटरसाइकिल और कटिंग की गई बाइकों के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स बरामद किए हैं।

मास्टर की से उड़ाते थे गाड़ियां, सुनसान जगह पर काटते थे पुर्जे

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी के अपने तरीके का खुलासा किया। गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों से मास्टर-की (मास्टर चाबी) का इस्तेमाल कर पलक झपकते ही दोपहिया वाहन उड़ा लेते थे। इसके बाद वाहनों को सुनसान और वीरान ठिकानों पर ले जाकर उनके पार्ट्स को अलग-अलग खोल दिया जाता था ताकि वाहन की पहचान न हो सके। इन कटे हुए पार्ट्स और लोहे के सामान को कबाड़ी फरियाद हुसैन को औने-पौने दामों में बेच दिया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  1. सिकन्दर (47) पुत्र असरफ खां, निवासी लाडपुरा

  1. अयान (20) पुत्र सिकन्दर, निवासी लाडपुरा

  1. राहुल (21) पुत्र सत्यनारायण, निवासी लाडपुरा

  1. शोएब (20) पुत्र मुस्ताक अली, निवासी लाडपुरा

  1. फरियाद हुसैन (49, कबाड़ी) निवासी भीमपुरा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, जिससे कोटा ग्रामीण और शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों के खुलासे और चोरी का अन्य सामान बरामद होने की प्रबल संभावना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: