बूंदी। रामगंज बालाजी स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र-छात्रा बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने पहले दिन मुकाबलों में फुर्ती, तकनीक और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन सत्र में बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तरुण राठौर, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश सिंह परिहार, विष्णु सैनी और विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत ओरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत हुई। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) शांता कंवर और पर्यवेक्षक मीनाक्षी कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
शारीरिक शिक्षक अंकुर निंबार्क ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दौर के सभी मुकाबले बुधवार को हुए। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे।
