बूंदी। महिला सुरक्षा संकल्प के तहत ‘ख्वातीन इस्लामिक क्विज-2026 एवं एजाज-ए-इस्लाम तकसीम प्रोग्राम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बूंदी और हिण्डोली क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भाग लेकर इस्लामी जानकारी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद टॉपर्स सहित सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्टूडेंट सेवा समिति के नेशनल मेंबर एवं राजस्थान इंचार्ज सैफी मोहम्मद आरिफ नागौरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ इल्म, अच्छे अख्लाक, तरबियत और सामाजिक जिम्मेदारी की जानकारी देना जरूरी है। समाज की तरक्की आने वाली पीढ़ी की शिक्षा और सोच पर निर्भर करती है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और सीखने की इच्छा बढ़ाते हैं।
शहजादी नागौरी ने कहा कि बेटियां समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। इमरान मिर्जा ने विद्यार्थियों को देश और समाज का भविष्य बताया।
कार्यक्रम में अम्मा खदीजा फाउंडेशन की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष बदरुन्निशा नागौरी, परीक्षक शाजिया बेगम, कुलसुम नागौरी, कमरुन्निशा, नसीम बानो, मिस्बाह नागौरी, समीरा मिर्जा, शाहबानो तबस्सुम, नईमा, शाहीन, इशरत, सदफ मिर्जा, मुस्कान सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। शाहबुद्दीन अंसारी, नाजिम हसनोत, अब्दुल वाहिद हस्नोत, शहजाद, समीर बेहलीम, आसिफ, शौकत, वसीम खत्री, ख्वाजा अनवर, राहिल हसनोत, अनीस जलाली, अल्ताफ, नासिर हसनोत, रशीद अंसारी, इमरान और मुस्ताक हिण्डोली सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
