ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

प्रसूति नियोजन दिवस पर बूंदी में सघन मॉनिटरिंग, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर फोकस

जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण; सुरक्षित संस्थागत प्रसव और समय पर रेफरल के निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
प्रसूति नियोजन दिवस पर बूंदी में सघन मॉनिटरिंग, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर फोकस
प्रसूति नियोजन दिवस पर बूंदी में सघन मॉनिटरिंग, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर फोकस
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। प्रसूति नियोजन दिवस पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में सघन मॉनिटरिंग की गई। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने संस्थानों का निरीक्षण कर गतिविधियों की प्रगति जानी और आवश्यक निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर के निर्देशन में हुई मॉनिटरिंग का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, प्रसव के लिए उपयुक्त संस्थान का नियोजन और जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थान में समय पर रेफरल सुनिश्चित करना रहा।

निरीक्षण के दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को ऐसी महिलाओं की नियमित जांच, आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार रेफरल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।

सीएमएचओ ने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला के प्रसव का संभावित समय और स्थान पहले से तय होना चाहिए, ताकि प्रसव के दौरान जटिलता होने पर तुरंत उपचार मिल सके। विभाग का लक्ष्य मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने के साथ हर गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव सुविधा से जोड़ना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: