ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

नशामुक्त भारत अभियान के लिए बूंदी में नोडल अधिकारी नियुक्त

जिले की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी को शपथ दिलाने का लक्ष्य; स्कूलों, कॉलेजों और संस्थाओं को अभियान से जोड़ेंगे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नशामुक्त भारत अभियान के लिए बूंदी में नोडल अधिकारी नियुक्त
नशामुक्त भारत अभियान के लिए बूंदी में नोडल अधिकारी नियुक्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 24 सितंबर। नशामुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। संबंधित विकास अधिकारी ब्लॉक स्तर पर अभियान का समन्वय करेंगे।

जिला कलक्टर के आदेश के अनुसार, अधिकारी राज्य स्तर के नोडल अधिकारी से समन्वय कर अभियान का समयबद्ध क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण करेंगे। निर्धारित राष्ट्रीय कार्यक्रम दिवस पर जिले की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी की ऑनलाइन या ऑफलाइन शपथ ग्रहण में सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, पंचायत राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, स्वयं सहायता समूहों, युवा संगठनों, नशामुक्ति मित्रों, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। नुक्कड़ नाटक, रैली, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा। प्रचार में नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446, अभियान के प्रतीक चिह्न और शुभंकर का उपयोग होगा।

आदेश में गतिविधियों का वास्तविक विवरण और आंकड़े एनएमबीए पोर्टल या ऐप पर रियल टाइम में दर्ज कराने तथा ब्लॉक स्तर तक वर्चुअल कनेक्टिविटी स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों को मुख्य सचिव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और दायित्वों का समय पर पालन सुनिश्चित करना होगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: