ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

बूंदी में पंचायत चुनावों के आरक्षण की लॉटरी 23 और 24 सितंबर को

जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों की लॉटरी 23 सितंबर को; सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण अगले दिन उपखंड स्तर पर तय होगा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में पंचायत चुनावों के आरक्षण की लॉटरी 23 और 24 सितंबर को
बूंदी में पंचायत चुनावों के आरक्षण की लॉटरी 23 और 24 सितंबर को
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 22 सितंबर। पंचायती राज चुनावों की तैयारी के तहत बूंदी जिले में पंचायत समिति, जिला परिषद और ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 और 24 सितंबर को निकाली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने इसके लिए कार्यक्रम जारी किया है।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य तथा प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। इसमें पदों का श्रेणीवार आरक्षण तय किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी। लाखेरी, केशोरायपाटन, नैनवां, हिण्डोली, तालेड़ा और बूंदी के उपखंड अधिकारी लॉटरी के लिए अलग-अलग कार्यक्रम और स्थान तय करेंगे।

आरक्षण तय होने के बाद पंचायत चुनावों में दावेदारी की तस्वीर साफ होगी। कई संभावित उम्मीदवारों की नजर लॉटरी पर टिकी है, क्योंकि श्रेणीवार आरक्षण से चुनाव लड़ने की पात्रता तय होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: