ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

पंचायतीराज आम चुनाव 2026

बूंदी जिले की 235 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय तालेड़ा पंचायत समिति में सबसे अधिक 40, खटकड़ में सबसे कम 23 ग्राम पंचायतें

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पंचायतीराज आम चुनाव 2026
पंचायतीराज आम चुनाव 2026
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 25 सितंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले की आठ पंचायत समितियों की 235 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण गुरुवार को लॉटरी प्रक्रिया से तय किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी कराई गई। तालेड़ा पंचायत समिति में सबसे अधिक 40 ग्राम पंचायतें शामिल हैं, जबकि खटकड़ में सबसे कम 23 ग्राम पंचायतों का आरक्षण निर्धारित किया गया।

पंचायत समिति के अनुसार ग्राम पंचायतों की संख्या इस प्रकार है: बूंदी में 24, तालेड़ा में 40, नैनवां में 39, केशोरायपाटन में 26, खटकड़ में 23, लाखेरी में 28, हिण्डोली में 29 और दबलाना में 26।

बूंदी पंचायत समिति

बूंदी पंचायत समिति की आमली, गरड़दा, धनातरी, गादेगाल और अंथड़ा ग्राम पंचायतें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। रामनगर, गुढ़ानाथावतान, मंगाल, लोईचा, नमाना, कालपुरिया और बम्बोरी में सरपंच पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं।

सिलोर पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित है। भैरूपुरा बरड़, शिवशक्ति का खेड़ा और उमरच अनुसूचित जाति (एससी) के लिए, जबकि गुमानपुरा और बिजनावर एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। नीम का खेड़ा, उलेड़ा और शाहपुरा अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए तथा अस्तोली, गुंवार और मेघारावत की झौंपड़िया एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

तालेड़ा पंचायत समिति

तालेड़ा पंचायत समिति में लाम्बाखोह, धनेश्वर, बरूंधन, तालेड़ा, ठीकरिया चारणान, देलूंदा, नातोड़ा भोपत, सुंवासा और लाडपुर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। गणेशपुरा, गोपालपुरा बरड़, डाबी, जवाहरसागर, डोरा, लक्ष्मीपुरा, अकतासा, तीरथ, गामछ, जलोदी और सीतापुरा सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

कैथूदा और बल्लोप ओबीसी वर्ग के लिए, जबकि रघुनाथपुरा ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। जाखमूंड, लीलेड़ा व्यासान, जमीतपुरा और ठीकरिया कलां एससी के लिए तथा राजपुरा, सींता, देहित और देवरिया एससी महिला के लिए आरक्षित हैं।

एसटी वर्ग के लिए सूतड़ा, भवानीपुरा, डसालिया, कंवरपुरा और मेहराना आरक्षित हैं। बुधपुरा, बाजड़, भरता बावड़ी और बिजाड़ी एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

नैनवां पंचायत समिति

नैनवां पंचायत समिति में सुवानिया, बामनगांव, गुढ़ासदावर्तिया, डोडी, कैथूदा, आंतरदा, माणी, फुलेता और करवर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। दुगारी, गंभीरा, गुढ़ादेवजी, कोलाहेड़ा, मरां, डोकून, खानपुरा, सहण, खजूरी, ढाढूण और नीमखेड़ा सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

बाछोला और सीसोला ओबीसी वर्ग के लिए, जबकि खोड़ी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। बालापुरा, तलवास, जजावर और बांसी एससी के लिए तथा मोडसा, जरखोदा और धानुगांव एससी महिला के लिए आरक्षित हैं।

समिधी, जेतपुर, सादेड़ा, भजनेरी और बम्बूली एसटी वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। बिशनपुरा, मैणा, मानपुरा द्वितीय और मानपुरा प्रथम एसटी महिला के लिए आरक्षित हैं।

केशोरायपाटन पंचायत समिति

केशोरायपाटन पंचायत समिति की भीया, रडी, चडी, बालोद और हिंगोनिया सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। लेसरदा, अरनेठा, रोटेदा, करवाला, जलोदा, करवाला की झोपड़ियां, झालीजी का बराना और चरडाना सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

आजन्दा ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। गुडली, सारसला और बलकासा एससी के लिए तथा माधोराजपुरा और बोरदामाल एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। चितावा, जैथल, नीमोठा और ईश्वरनगर एसटी वर्ग के लिए, जबकि सुनगर, चौंतरा का खेड़ा और कोडक्या एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

खटकड़ पंचायत समिति

खटकड़ पंचायत समिति की अजेता, भैरूपुरा ओझा, लालपुरा, माटुंदा और मायजा सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जावटी कलां, ख्यावदा, रिहाणा, रायथल, जगन्नाथपुरा, लुहारपुरा और औंकारपुरा सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

फोलाई ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। नयागांव, पीपल्या और अखेड़ एससी के लिए तथा खटकड़ और गैंडोली खुर्द एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। जावरा, झुवांसा और मोतीपुरा एसटी वर्ग के लिए, जबकि जखाना और काटूनारा एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

लाखेरी पंचायत समिति

लाखेरी पंचायत समिति की दौलतपुरा, बाबई, अनघोरा, उतराना, देईखेड़ा और पापड़ी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सखावदा, बलवन, रेबारपुरा, गुढ़ा, नवलपुरा, बसवाड़ा, माखीदा और लबान सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

चाणदा खुर्द ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। बड़ाखेड़ा, घाट का बराना और खरायता एससी के लिए तथा गोहाटा और मोहनपुरा एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। सुमेरगंजमंडी, पापड़ा, जयनगर और नोताड़ा एसटी वर्ग के लिए, जबकि धरावन, ढगारिया, सुनारी और छत्रपुरा एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

हिण्डोली पंचायत समिति

हिण्डोली पंचायत समिति में विजयगढ़, गोकुलपुरा, बडानयागांव, बडोदिया, ओवण, चतरगंज और मांगलीकलां सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। उमर, पेच की बावड़ी, टोकड़ा, रोशन्दा, सहसपुरिया, खीण्या, अशोकनगर और सिंघाड़ी सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

अमरत्या ओबीसी और पगारा ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। थाना, गुढ़ाबांध और मरड़िया एससी के लिए तथा बसोली और नारायणपुर एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। सथूर, नेगढ़, डाटून्दा और बासनी एसटी वर्ग के लिए, जबकि खेरखटा, तालाबगांव और फालेण्डा एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

दबलाना पंचायत समिति

दबलाना पंचायत समिति की काछोला, डाबेटा, अलोद, भवानीपुरा और रानीपुरा सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ठीकरदा, रामचन्द्रजी का खेड़ा, आकोदा, धोवड़ा, दबलाना, धाबाइयों का नयागांव, बड़गांव और छाबड़ियों का नयागांव सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

रोणिजा, रेण और सोरण एससी वर्ग के लिए तथा चेता और दलेलपुरा एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। मेण्डी और दांता एसटी वर्ग के लिए, जबकि अणदगंज एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई है। सांवतगढ़, गोठड़ा और ढगारिया ओबीसी वर्ग के लिए तथा गणेशगंज और खटावदा ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: