बूंदी, 22 सितंबर। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू (आईएएस) ने मंगलवार को विकास अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने सिविक एमेनिटीज से जुड़े पट्टा प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।
सीईओ ने बताया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की अब रैंडम समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में परिवादी, ग्राम विकास अधिकारी और संबंधित विकास अधिकारी को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग में पट्टा संबंधी बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं। इनका निस्तारण गंभीरता से और तय समय-सीमा में किया जाए।
उन्होंने सिविक एमेनिटीज, पीजी ग्रिवेन्सेज और सीएमओ परिवादों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
