ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

सांगोद में 17 अगस्त को मनाया जाएगा ‘लाडली बहना’ रक्षाबंधन पर्व, ओम बिरला और हीरालाल नागर होंगे शामिल

हजारों बहनें बांधेंगी रक्षासूत्र; सांगोद को मिलेंगे 12.05 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, लोकार्पण और शिलान्यास होंगे

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सांगोद में 17 अगस्त को मनाया जाएगा ‘लाडली बहना’ रक्षाबंधन पर्व, ओम बिरला और हीरालाल नागर होंगे शामिल
सांगोद में 17 अगस्त को मनाया जाएगा ‘लाडली बहना’ रक्षाबंधन पर्व, ओम बिरला और हीरालाल नागर होंगे शामिल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 13 अगस्त। सांगोद में 17 अगस्त कोलाडली बहनारक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शामिल होंगे। कृषि उपज मंडी के प्रांगण में दोपहर 1 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में सांगोद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बहनें शामिल होंगी और लोकसभा अध्यक्ष एवं ऊर्जा मंत्री को रक्षासूत्र बांधकर क्षेत्र की समृद्धि और जनप्रतिनिधियों की दीर्घायु की कामना करेंगी।

सांगोद नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी और देहात मंडल अध्यक्ष मुरारी मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सांगोद क्षेत्र को करीब 12.05 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

कृषि उपज मंडी समिति की ओर से 5.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 400x100 फीट के विशाल डोम और सीसी सड़क कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में 5 करोड़ रुपए की लागत वाली नाला एवं ड्रेनेज निर्माण योजना तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 85 लाख रुपए की लागत से सोरसन मेन रोड से ग्राम ठीमली तक 2.5 किलोमीटर डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण होगा।

इसके अलावा राजीविका के तहत 22 लाख रुपए की लागत से सीएलएफ कार्यशाला, गणेश कुंज मंदिर के पास और वार्ड नंबर 24 में विश्राम स्थल, विधायक कोष से कुंदनपुर रोड हरिजन बस्ती में सामुदायिक भवन, महाराणा प्रताप कॉलोनी में गाड़िया लुहार एवं मारूभाट समाज के लिए टीनशेड तथा चरेलिया बस्ती के पास चौपाल निर्माण सहित कई जनहितकारी कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: