ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खेलकूद / लेख विस्तार
खेलकूद

70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

महाराव भीमसिंह स्टेडियम सांगोद में हुआ उद्घाटन समारोह, विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। महाराव भीमसिंह स्टेडियम, सांगोद में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के चलते स्टेडियम में दिनभर खेलमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन जगदीश शर्मा रहे। समारोह में DYSP नरेंद्र जैन, थाना अधिकारी पवन मीणा, दुष्यंत शर्मा मोइकला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष माइनॉरिटी ब्लॉक शहजाद खान और समाजसेवी नौशाद मिर्जा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

खिलाड़ियों और अतिथियों का सम्मान

आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों, टीमों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत किया गया। अतिथियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रतियोगिता में कोटा जिले के सोफिया स्कूल के डॉ. बंशीधर सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों के विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर उत्साह के साथ अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।

डॉ. अशरफ ने कहा कि विद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

वहीं डॉ. अमन मिर्जा ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों को संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत का महत्व भी सिखाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और खेल प्रेमियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: