ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

‘जागृति’ के संदेश से आलोकित हुआ 79वां निरंकारी संत समागम

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बोलीं- विचार, व्यवहार और भावनाओं में जागरूकता ही आध्यात्मिक जीवन का आधार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
‘जागृति’ के संदेश से आलोकित हुआ 79वां निरंकारी संत समागम
‘जागृति’ के संदेश से आलोकित हुआ 79वां निरंकारी संत समागम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी, 25 अक्टूबर। 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के दूसरे दिन आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि जागरूकता केवल बाहरी सजगता तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों, व्यवहार और भावनाओं में भी चेतन रहना आवश्यक है। आध्यात्मिक जागृति ही वास्तविक जीवन का आधार है और इसके माध्यम से मनुष्य अपने जीवन में प्रेम, सद्भावना तथा सकारात्मकता को आत्मसात कर सकता है।

महेश चांदवानी ने बताया कि चार दिवसीय संत समागम में बूंदी-कोटा सहित देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। समागम में भक्ति, प्रेम, सद्भावना और विश्वबंधुत्व का संदेश दिया जा रहा है। सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चेतना जागृत रखने और जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संबोधन से पूर्व निरंकारी राजपिता रमित जी ने कहा कि ब्रह्मज्ञान, प्रेम और समर्पण के साथ सेवा, सुमिरन एवं सत्संग के माध्यम से जीवन में आध्यात्मिक जागृति बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने इन मूल्यों को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर चिश्ती फाउंडेशन की ओर से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज को ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समागम में आध्यात्मिक जागृति, आपसी सद्भाव और विश्वबंधुत्व के संदेश पर जोर दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: