राजस्थान के कोटा जिले में स्कूल के बच्चों से भरी वैन पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब 6 बच्चे चोटिल हुए हैं। ट्रेन में 18 से ज्यादा बच्चे बैठे हुए थे। हादसे के बाद सभी बच्चे वैन के अंदर फस गए। सूचना के बाद सांगोद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। हादसे के बाद स्कूल संचालक के खिलाफ ग्रामीणों ने अपना आक्रोश भी बताया है। वही सामने यह है कि आज वैन को कोई दूसरा शख्स चल रहा था।
सांगोद थाना अधिकारी पवन मीणा ने बताया कि जो शख्स वैन को चला रखा था उसने शराब पी रखी थी। जिसको डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि सभी बच्चे ज्यादा गंभीर होने से बच गए। कुछ बच्चों को मामूली चोटे आई हैं जिनको प्राथमिक उपचार दिलवाया गया है। बच्चों के पैरंट्स ने भी स्कूल के बाहर हंगामा किया था। जिनसे समझाइश की गई है और अभिभावकों से शिकायत भी ली गई है। जिसकी जांच की जा रही है। यह हादसा मण्डाप से कुंदनपुर के बीच सामने आया है। वैन में सवार सभी बच्चे कुंदनपुर निजी स्कूल में पढ़ने जाते है।
ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर कई बार में चालकों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए देखा गया है। वैन चालकों को कई बार लापरवाही से वाहन चलाते हुए रोक भी गया है। लेकिन चालक सुनने को तैयार नहीं होते हैं। जिसका नतीजा है कि आज यह हादसा हो गया। गनीमत रही की वैन ज्यादा पलटी नहीं खाई। आज हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी भी जताई है।
