ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

एक पल में छिनी पूरे परिवार की जिंदगी, सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई मौत

सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई मौत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
एक पल में छिनी पूरे परिवार की जिंदगी, सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई मौत
एक पल में छिनी पूरे परिवार की जिंदगी, सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई मौत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

राजस्थान के बारां जिल में मंगलवार को सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार और बल्कर ट्रक के बीच जोरदार भीडंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद कवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के बारे में जानकारी ली। वहीं कार में सवार सभी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे हादसे के बाद बल्कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाशी की जा रही है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि कार में सवार सभी लोग छबड़ा से होकर जयपुर की तरफ जा रहे थे।

कवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक परिवार मूल रूप से झुंझुनूं के सूरजगढ़ का रहने वाला था। जोकि फिलहाल जयपुर में रह रहा था। प्रत्यकदर्शीयों ने बताया कि दोनों वाहनों की बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग कार के अंदर ही बुरी तरह से फंस गए। जिनको राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया ओर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। ये भीषण हादसा कवाई-अटरू मार्ग पर हुआ। वहीं पुलिस ने बल्कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि मृतक परिवार सूरतगढ़ झुझुनूं जिला का निवासी है। मृतक डाॅक्टर सुरेश गजराज वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के मांगलगढ़ में उपजिला अस्पताल के अंदर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी थे। उनकी पत्नी डाॅक्टर शालिनी मौर्य की भी मांडलगढ़ अस्पताल में पोस्टिंग थी। कार में सवार उनके दोनों बच्चे 12 वर्षीय स्वप्निल और 7 वर्षीय निलिशा की भी इस हादसे में मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मृतको के परिवार जनों को हादसे के बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बल्कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों की तरफ से जो रिपोर्ट दी जाएगी उसपर जांच भी की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: