कोटा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राजस्थान ने संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए कोटा शहर और कोटा ग्रामीण के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। संगठन की ओर से मोहित वाल्मीकि को कोटा शहर तथा रिद्धम शर्मा को कोटा ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त दोनों जिलाध्यक्षों से संगठन को मजबूत बनाने तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
रिद्धम शर्मा ने नई जिम्मेदारी के लिए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, संगठन महासचिव मुकेश नारानिया सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
नियुक्तियों के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं।
