ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

एडीजी ने किया द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा का भ्रमण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
एडीजी ने किया द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा का भ्रमण
एडीजी ने किया द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा का भ्रमण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन्स राजस्थान, जयपुर रुपिन्दर सिंह ने सोमवार को द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा का भ्रमण किया। बटालियन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने बटालियन के लाइन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों एवं जवानों के साथ संपर्क सभा आयोजित की गई। इसमें अतिरिक्त महानिदेशक ने जवानों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को एक-दूसरे की बात ध्यानपूर्वक सुनने, आपसी सहयोग बनाए रखने और जरूरत के समय हरसंभव मदद करने की समझाइश दी।

उन्होंने कहा कि किसी जवान को परेशानी या तनाव की स्थिति में अकेलापन महसूस नहीं होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर समय पर सहयोग और संबल उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इसके बाद बटालियन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ने भ्रमण के दौरान बटालियन परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने परिसर में विकसित बॉक्सीचन जोन के हर्बल पार्क का निरीक्षण कर वहां लगाए गए विभिन्न औषधीय वृक्षों एवं पौधों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण तथा बटालियन परिसर को हरित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

संपर्क सभा के दौरान 9वीं बटालियन आरएसी में पदस्थापित हैड कांस्टेबल हीरालाल, कांस्टेबल नंबर 115 के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भ्रमण के दौरान बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस का स्वागत किया और उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का विश्वास दिलाया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: