ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / हाड़ौती अंचल / लेख विस्तार
हाड़ौती अंचल

अगस्त से होगी मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की बुकिंग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अगस्त से होगी मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की बुकिंग
अगस्त से होगी मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की बुकिंग
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा. जिला स्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने चम्बल रिवर फ्रंट, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, चम्बल बोट सफारी सहित प्रमुख स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि मुकुंदरा टाइगर रिजर्व, चम्बल बोट सफारी और अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के लिए अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए रणथम्भौर की तर्ज पर व्यवस्था विकसित की गई है और सफारी के लिए नए वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

कलक्टर ने लक्खी बुर्ज और जगमंदिर में कैफेटेरिया शुरू करने की टेंडर प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी करने, ग्रामीण हाट बाजार शुरू करने तथा चम्बल बोट सफारी की दरें तय करने के निर्देश दिए। ईको, ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डॉक्यूमेंट्री निर्माण और सोशल मीडिया प्रचार पर भी चर्चा हुई। शहर के प्रवेश मार्गों पर साइन बोर्ड, गैपरनाथ महादेव पहुंच मार्ग में सुधार, ऐतिहासिक हाथी-घोड़े की प्रतिमाओं के सौंदर्यकरण तथा किसी प्रमुख ऐतिहासिक स्थल पर लाइट एंड साउंड शो शुरू करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। कोटा के पर्यटन स्थलों को टूर पैकेज तैयार किए जाने की जानकारी दी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: