ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / मनोरंजन / लेख विस्तार
मनोरंजन

15 से गूंजेगा ‘हुकुम’, लौट रहे रजनीकांत

गांधी जयंती से दशहरे तक बॉक्स ऑफिस गुलजार | ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन के थ्रिलर के बाद ‘जेलर 2’ में रजनीकांत संभालेंगे कमान, 600 करोड़ पार थी ‘जेलर’

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
15 से गूंजेगा ‘हुकुम’, लौट रहे रजनीकांत
15 से गूंजेगा ‘हुकुम’, लौट रहे रजनीकांत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

दक्षिण से निकलकर हिंदी पट्टी तक बड़ी पहचान बना चुकी ‘जेलर’ फ्रेंचाइजी अब दूसरे अध्याय के साथ लौट रही है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता सन पिक्चर्स ने रिलीज तारीख की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है। रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। इस बार फिल्म की स्टारकास्ट भी बड़ी की गई है। विद्या बालन ‘कांथा’ के किरदार में रजनीकांत के आमने-सामने दिखाई देंगी।

एस.जे. सूर्या और सूरज वेंजारामूडु भी अहम भूमिकाओं में हैं। पहली फिल्म के कई परिचित चेहरे भी सीक्वल से जुड़े हैं। विद्या का फर्स्ट लुक पहले ही जारी किया जा चुका है। फिल्म को हिंदी दर्शकों के लिए भी तैयार किया गया है और इसका आधिकारिक हिंदी अनाउंसमेंट टीजर जारी हो चुका है। हाल के दिनों में इसके गानों के जरिए प्रचार तेज किया गया है। ‘वन नेम’ के बाद नोरा फतेही पर फिल्माया गया ‘बिंदास’ भी सामने आ चुका है।

‘जेलर 2’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहली फिल्म की सफलता को दोहराने की होगी। 2023 में आई ‘जेलर’ ने रजनीकांत के टाइगर वाले अंदाज, नेल्सन के डार्क ह्यूमर और अनिरुद्ध के संगीत के दम पर देश के बाहर भी मजबूत कारोबार किया था। अब 15 अक्टूबर से पता चलेगा कि दूसरी बार ‘हुकुम’ का असर कितना बड़ा रहता है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: