नीट-यूजी 2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान का दावा है कि उनके डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) के विद्यार्थी आर्यन गुप्ता ने देशभर में प्रथम रैंक प्राप्त की है। वहीं राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल ने अखिल भारतीय तीसरी रैंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, चार विद्यार्थियों ने देश की शीर्ष 10 रैंक में स्थान बनाया, जबकि 41 विद्यार्थियों ने शीर्ष 100 में जगह बनाई। इसके अलावा देश के 15 राज्यों में आकाश के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रथम रैंक हासिल की है।
आकाश के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा कि राजस्थान के लिए यह उपलब्धि अत्यंत गर्व का विषय है। उपलक्ष्य गोयल ने अखिल भारतीय तीसरी रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। संस्थान के विशेषज्ञों ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद आकाश की अकादमिक टीम ने प्रश्नपत्र का विस्तृत विश्लेषण, संभावित कटऑफ और रैंक का आकलन जारी किया था, जो परिणाम घोषित होने के बाद काफी हद तक सटीक साबित हुआ।
