देश में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कोटा की पहचान लगातार मजबूत हुई है। इस सफर में एलन करियर इंस्टीट्यूट भी प्रमुख संस्थानों में शामिल रहा है, जिसने हाल के वर्षों में जेईई-एडवांस्ड और नीट के परिणामों के आधार पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन आज ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से विद्यार्थियों को तैयारी कराता है। विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं संवादपूर्ण वातावरण देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। संस्थान के अनुसार कोटा की सफलता केवल कोचिंग संस्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर का सामाजिक वातावरण, प्रशासन, हॉस्टल, मैस और अन्य सुविधाएं भी देशभर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करती हैं। यही कारण है कि कोटा लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है।
जेईई-एडवांस्ड 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन
आईआईटी रुड़की द्वारा घोषित जेईई-एडवांस्ड 2026 के परिणामों में एलन के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। साथ ही टॉप-10 में 6, टॉप-50 में 24 और टॉप-100 में 41 क्लासरूम विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। संस्थान का दावा है कि अब तक जेईई में उसके विद्यार्थियों ने सात बार ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है।
नीट में भी लगातार बेहतर परिणाम
नीट में भी संस्थान के विद्यार्थियों ने लगातार शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। वर्ष 2010 से अब तक विभिन्न वर्षों में लोकेश अग्रवाल, आयुष गोयल, तेजस्विन झा, हेत संजय शाह, निशिता पुरोहित, नलिन खंडेलवाल, शोएब आफताब, तनिष्का सहित वर्ष 2024 में नेहा कुलदीप माने, तेजस सिंह, दिव्यांश, प्राचीता, माजिन मंसूर और अर्घ्य दीप दत्ता ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की।
देश की कोचिंग कैपिटल कोटा को इस मुकाम तक पहुंचाने में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का विज़न सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा है। इसकी शुरुआत 18 अप्रैल 1988 को महज 8 विद्यार्थियों के साथ एक छोटे से किराए के कमरे में ट्यूशन से हुई थी। माहेश्वरी परिवार के चारों भाइयों- गोविंद, राजेश, नवीन और ब्रजेश माहेश्वरी की मजबूत जुगलबंदी, आपसी तालमेल और कड़ी मेहनत ने इसे देशव्यापी विस्तार दिया। संस्थान में काम का ऐसा सटीक विभाजन किया कि एक तरफ जहां एडमिनिस्ट्रेशन और अनुशासन को मजबूती मिली, वहीं दूसरी तरफ देश के बेहतरीन टीचर्स को जोड़कर अकादमिक मोर्चे पर श्रेष्ठ स्टडी मटेरियल और टेस्ट सीरीज तैयार की गई। 'संस्कार से सफलता' के मूलमंत्र पर चल रहा एलन आज 7 देशों और देश के 78 शहरों तक फैला एक ग्लोबल ब्रांड है।
