नीट-यूजी 2026 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। एलन के टाॅप-10 में 5 स्टूडेंट्स शामिल है। परिणामों में टाॅप-100 में 46 स्टूडेंट्स एलन से हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उत्सव जैसा माहौल रहा। एलन सत्यार्थ कैम्पस के बाहर डायरेक्टर्स, फैकल्टीज और स्टूडेंट्स रिजल्ट की खुशी में झूमे। परिणामों में आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। टाइब्रेकर रूल की प्राथमिकता के आधार पर आर्यन गुप्ता को आल इंडिया रैंक-1 और पंशुल बंसल को ऑल इंडिया रैंक-2 घोषित किया गया है। पंशुल बंसल एलन के दो साल से रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट हैं तथा आर्यन गुप्ता एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े हैं। इसके साथ ही एलन क्लासरूम स्टूडेंट आयुष भालोटिया ने 710 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक-4 हासिल की है। एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के स्टूडेंट आर्यन दुबे ने एआईआर-7, वहीं एलन क्लासरूम स्टूडेंट गौरव सिंह आल इंडिया रैंक-9 हासिल की है।
एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बेहतर परिणामों पर सभी स्टूडेंट्स और उनके परिवारजनों को बधाई दी है। अब तक देखे गए परिणामों में टाॅप-10 में 5, टाॅप-20 में 10, टाॅप-50 में 23 और टाॅप-100 में 47 स्टूडेंट्स एलन से हैं। एनटीए ने 690 एवं अधिक अंक वाले टाॅप-138 स्टूडेंट्स की लिस्ट प्रेस रिलीज में जारी की है, इसमें 63 स्टूडेंट्स एलन से हैं। इसमें 50 क्लासरूम प्रोग्राम है, जिनमें एक ऑनलाइन लाइव क्लासरूम से तथा 13 डिस्टेंस लर्निंग व आॅनलाइन टेस्ट सीरीज से है।
