ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

अनंतपुरा में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने के बाद किया हमला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अनंतपुरा में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने के बाद किया हमला
अनंतपुरा में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने के बाद किया हमला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात 5 अक्टूबर की रात विनोबा भाव नगर में कान्हा मैरिज गार्डन के पीछे हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान 18 वर्षीय भवनेश नागर पुत्र संजीव नागर, निवासी मकान नंबर 297/ए, तलवंडी, जवाहर नगर, कोटा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे भवनेश कान्हा मैरिज गार्डन के पीछे विनोबा भाव नगर क्षेत्र में था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले भवनेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जान बचाने के लिए भवनेश वहां से भागने लगा तो हमलावरों ने उसका पीछा कर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू से हुए हमले में भवनेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून बह गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर उसे उपचार के लिए एनएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: