ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’, कार्यकर्ताओं का सम्मान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’, कार्यकर्ताओं का सम्मान
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’, कार्यकर्ताओं का सम्मान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 26 सितंबर। जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न केंद्रों पर समुदाय आधारित गतिविधियों के साथ जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और चिकित्सा विभाग के कार्मिकों ने भी आंगनबाड़ी कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य कार्यक्रम आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र रामगंज बालाजी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव, रामगंज बालाजी की नवनियुक्त पार्षद सुनीता गुर्जर, नुपूर मालव, आरसीएचओ कमलेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के प्रशस्ति पत्र से सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रेषित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रशस्ति पत्र में आंगनबाड़ी कार्मिकों की सेवाओं और योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्य के लिए साधुवाद दिया गया है।

सम्मान के दौरान कार्मिकों का माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें गमला और तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं के माध्यम से बच्चों, महिलाओं और समुदाय तक पहुंच रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के महत्व पर भी चर्चा हुई।

वार्ड 36 में भी आयोजित हुआ समारोह

बूंदी शहर के वार्ड नंबर 36 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भी आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें नगर परिषद बूंदी के नवचयनित सभापति भरत शर्मा सहित जिले के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।

सेक्टर स्तर पर भी हुए आयोजन

इसी क्रम में जिले की विभिन्न परियोजनाओं के तहत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं, चिकित्सा विभाग के कार्मिक तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्मिकों का सम्मान कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रमों के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय आधारित गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने और विभागीय सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने

का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: