ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

अनुप्रति कोचिंग योजना से आईआईटी दिल्ली पहुंचा जय

नागरिक अभिव्यक्ति. कोटा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अनुप्रति कोचिंग योजना से आईआईटी दिल्ली पहुंचा जय
अनुप्रति कोचिंग योजना से आईआईटी दिल्ली पहुंचा जय
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर जय कुमार ने जेईई (एडवांस्ड) में अनुसूचित जाति वर्ग में अखिल भारतीय रैंक 196 हासिल कर आईआईटी दिल्ली में प्रवेश सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने जय का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारिया ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयां प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। उन्होंने विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का अधिकतम लाभ उठाकर अपने सपने साकार करने का आह्वान किया।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णिया भी मौजूद रहीं। जय के पिता ललित किशोर टाइल फिटिंग का कार्य करते हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। कक्षा 11वीं में जय का चयन मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत मोशन एजुकेशन में निःशुल्क जेईई कोचिंग के लिए हुआ, जहां उन्होंने मेहनत से सफलता हासिल की। जिला प्रशासन के अनुसार, कोटा में वर्ष 2024-25 के तहत 2,805 विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है, जिन पर 16.18 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: