नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
सुल्तानपुर। पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सुल्तानपुर के कक्षा 10 के छात्र अरशान खान ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 वर्षीय आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
अरशान खान पुत्र परवेज खान की सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उनका अभिनंदन कर उपलब्धि पर खुशी जताई। विद्यालय की प्रधानाचार्य दर्शना मीना ने अरशान को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। अरशान की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
