ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / संपादकीय कॉलम / लेख विस्तार
संपादकीय कॉलम

भजनलाल शर्मा सरकार पर जनता की संतुष्टि की मोहर — अरविन्द सिसोदिया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
भजनलाल शर्मा सरकार पर जनता की संतुष्टि की मोहर — अरविन्द सिसोदिया
भजनलाल शर्मा सरकार पर जनता की संतुष्टि की मोहर — अरविन्द सिसोदिया
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 15 सितंबर । भाजपा मीडिया विभाग के कोटा संभाग संयोजक एवं राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया नें कहा कि "राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन, विकास और जनहितकारी कार्यों पर जनता के विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।" उन्होंने कहा कि " यह विजय भाजपा की कार्यशैली और सरकार की उपलब्धियों पर जनता की संतुष्टि की मोहर है।"

भाजपा के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि " राजस्थान की जनता ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की राजनीति के साथ खड़ी है। निकाय चुनावों में भाजपा का मजबूत प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की गारंटी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।"

उन्होंने कहा कि " प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को केन्द्र की योजनाओं का व्यापक लाभ मिला है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने पानी, ऊर्जा, सड़क, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा आधारभूत ढांचे जैसे क्षेत्रों में विकास को गति दी है। पूर्वी राजस्थान केनाल परियोजना, यमुना जल समझौते, रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना, निवेश को बढ़ावा तथा नगरीय विकास की दीर्घकालीन योजनाएं राजस्थान के विकास की दिशा को नई मजबूती प्रदान कर रही हैं।"

सिसोदिया ने कहा कि " निकाय चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन यह संदेश देता है कि भजनलाल शर्मा सरकार के काम को जनता जमीन पर महसूस कर रही है। सरकार ने जो कहा, उसे पूरा करने की दिशा में निरंतर काम किया है। नगरीय विकास के लिए घोषित दीर्घकालीन योजनाओं में आवासीय भूखंड, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था, स्वच्छता, ई-बस एवं ई-चार्जिंग जैसी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि "यह परिणाम भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की शक्ति का भी परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के संकल्प को जनता का समर्थन मिल रहा है।"

अरविन्द सिसोदिया ने राजस्थान की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि " भाजपा इस जनविश्वास को और मजबूत करेगी तथा निकायों में स्वच्छ, पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी शासन देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।"

उन्होंने कहा—“यह केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि राजस्थान की जनता के विश्वास, भाजपा की कार्यशैली और भजनलाल शर्मा सरकार के सुशासन पर जनता की संतुष्टि की मोहर है।”

भवदीय

अरविन्द सिसोदिया

मोबाईल 9414180141

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: