ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / संपादकीय कॉलम / लेख विस्तार
संपादकीय कॉलम

कांग्रेस अपने 'विफल नेता' को थोपे रखने के लिए बार-बार चुनाव आयोग को बना रही है निशाना - अरविन्द सिसोदिया

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कांग्रेस अपने 'विफल नेता' को थोपे रखने के लिए बार-बार चुनाव आयोग को बना रही है निशाना - अरविन्द सिसोदिया
कांग्रेस अपने 'विफल नेता' को थोपे रखने के लिए बार-बार चुनाव आयोग को बना रही है निशाना - अरविन्द सिसोदिया
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा भारतीय जनता पार्टी, कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग पर किए जा रहे बेबुनियाद हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा हे कि " कांग्रेस पार्टी अपने "विफल नेता" के नेतृत्व को बार-बार पार्टी,कार्यकर्ताओं और देश पर थोपे रखने के लिए देश की निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, झूठ फैलाने और भ्रम उत्पन्न करने की नौटंकी करती रहती है। जिसे भारत की जनता भी अच्छी तरह समझ चुकी है।"

भाजपा संभाग संयोजक सिसोदिया ने कहा कि " आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती हुई स्पष्ट दिखाई दे रही है। पार्टी को अपनी करारी हार का पूरा अंदेशा हो चुका है, इसलिए संभावित हार का ठीकरा किसी और पर फोड़ने के लिए अभी से बली का बकरा चुनाव आयोग को बनाया जा रहा है। यह विपक्ष की हताशा की राजनीतिक नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है।"

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि " जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, वह कभी ईवीएम पर सवाल उठाती है तो कभी निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उंगली उठाती है। जबकि देश की जनता अधिकांश राज्यों में उन्हे टाटा वाय वाय कर चुकी है। अपनी नाकामियों और अस्वीकार्यता को छिपाने के लिए कांग्रेस जबरदस्ती ही, हर बार संवैधानिक गरिमा को ठेस पहुंचाती है।"

सिसोदिया नें कहा कि " कांग्रेस अराजकता के रास्ते सत्ता हथियाने के प्रयत्न करने के रास्ते पर निकल चुकी है, वह लोकतंत्र विरोधी नक्सलवाद उत्पन्न करना चाहती है। भारत की जनता किसी भी लोकतंत्र विरोधी कृत्य को कभी सफल नहीं होनें देगी। "

सिसोदिया ने कहा कि " देश की जनता जागरूक है और वह विपक्ष की इस नकारात्मक राजनीति को भली-भांति समझती है। चुनाव आयोग एक स्वायत्त और निष्पक्ष संस्था है, जिस पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था टिकी हुई है। इस पर बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाना देश के लोकतंत्र का अपमान है।"

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: