ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / कोटा / लेख विस्तार
कोटा

आशापुरा माताजी मंदिर समिति के चुनाव को लेकर बैठक, रावत भंवर सिंह घाटी बने कार्यकारी अध्यक्ष

राजपूत समाज की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, 11 सदस्यीय समिति का होगा गठन; महाराव इज्यराज सिंह से मार्गदर्शन लेकर कराए जाएंगे विधिवत चुनाव

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
आशापुरा माताजी मंदिर समिति के चुनाव को लेकर बैठक, रावत भंवर सिंह घाटी बने कार्यकारी अध्यक्ष
आशापुरा माताजी मंदिर समिति के चुनाव को लेकर बैठक, रावत भंवर सिंह घाटी बने कार्यकारी अध्यक्ष
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। आशापुरा माताजी मंदिर प्रांगण में गुरुवार शाम 5 बजे राजपूत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में राजपूत सरदारों ने भाग लिया। बैठक में आशापुरा माताजी मंदिर समिति के आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से हाड़ौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष रावत भंवर सिंह घाटी को आशापुरा माताजी मंदिर समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया। उनके चयन के बाद समाज के लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकारी अध्यक्ष रावत भंवर सिंह घाटी ने बताया कि मंदिर समिति के चुनाव को व्यवस्थित एवं विधिवत रूप से संपन्न कराने के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद 11 सदस्यों के साथ महाराव इज्यराज सिंह से मुलाकात कर चुनाव प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मार्गदर्शन के बाद मंदिर समिति के चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा। चुनाव से संबंधित समस्त कार्यवाही हाड़ौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति स्थित श्री भीम राजपूत छात्रावास के कार्यालय से संचालित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान रावत भंवर सिंह घाटी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। समाज के सदस्यों ने मंदिर समिति के चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: