ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

पूर्व मंत्री व हिंडोली विधायक अशोक चांदना की माता सोहनी देवी का निधन

जयपुर में ली अंतिम सांस, बूंदी के राता बरड़ा फार्म पर हुआ अंतिम संस्कार; कांग्रेस के कई नेताओं ने जताया शोक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पूर्व मंत्री व हिंडोली विधायक अशोक चांदना की माता सोहनी देवी का निधन
पूर्व मंत्री व हिंडोली विधायक अशोक चांदना की माता सोहनी देवी का निधन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पूर्व मंत्री एवं हिंडोली विधायक अशोक चांदना की माता सोहनी देवी (72) का जयपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चांदना परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

परिजनों के अनुसार सोहनी देवी सरल और मिलनसार स्वभाव की थीं। परिवार और परिचितों के बीच उनका व्यवहार स्नेहपूर्ण रहा। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद बूंदी और हिंडोली क्षेत्र में उनके परिचितों, समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

राता बरड़ा फार्म पर हुआ अंतिम संस्कार

स्वर्गीय सोहनी देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद बूंदी के नैनवां रोड स्थित राता बरड़ा फार्म पर किया गया। अंतिम संस्कार में अशोक चांदना सहित रमेश चांदना, दलवीर चांदना, रविंद्र चांदना, रोहित चांदना और रुद्रदेव चांदना सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

बुधवार को तीये की बैठक

दिवंगत सोहनी देवी की श्रद्धांजलि एवं तीये की बैठक बुधवार, 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक राता बरड़ा फार्म, जावटी, बूंदी में आयोजित की गई। इसमें प

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: