बूंदी। ग्राम पंचायत बाजड़ में विकसित भारत श्रृंखला के तहत ‘आंगन मिलन समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
समारोह में विकसित भारत के संकल्पों को दोहराते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला एवं बाल विकास तथा पोषण अभियानों से संबंधित जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और गांव के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रेरक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं सहभागियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों और अन्य प्रतिभागियों ने ग्राम पंचायत के विकास के साथ देश को विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कालू लाल कलाल कानूनगो, एएनएम नफीसा बानो, सीएचओ रामावतार मीणा, आसाराम, जितेंद्र सिंह, बबलू मीणा, धर्मराज बैरवा, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र नावर, चंद्रशेखर और मदन लाल** सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
