नीट के घोषित परिणामों में बंसल क्लासेज़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट परिणाम के बाद पूरे संस्थान में उत्सव जैसा माहौल है। इस वर्ष संस्थान के सफल विद्यार्थियों में अर्नव चौहान, ज़ोया फ़ातिमा, पुरव एवं आदित्य ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासित तैयारी तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। बंसल क्लासेज़ के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ समीर बंसल ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, दृढ़ संकल्प और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बंसल क्लासेज़ का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें एक कुशल एवं सफल डॉक्टर बनने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करना है। शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बंसल : अधिकांश विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेजों में चयन
विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:

ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:
ADVERTISEMENT