ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

1 साल के इंतजार के बाद 240 बेडेड नए अस्पताल भवन में शिफ्टिंग शुरू

पहले चरण में मेल-फीमेल मेडिकल, सर्जिकल, ऑर्थोपेडिक, इमरजेंसी और ICU वार्ड होंगे शिफ्ट; 91 करोड़ के भवन में अब विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक उपकरणों का इंतजार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
1 साल के इंतजार के बाद 240 बेडेड नए अस्पताल भवन में शिफ्टिंग शुरू
1 साल के इंतजार के बाद 240 बेडेड नए अस्पताल भवन में शिफ्टिंग शुरू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बारां। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला अस्पताल के नवनिर्मित 240 बेडेड भवन में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले दिनों भवन के लोकार्पण के बाद अस्पताल प्रबंधन ने चरणबद्ध तरीके से वार्डों को नए भवन में स्थानांतरित करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रथम चरण में अगले सप्ताह तक मेल मेडिकल, फीमेल मेडिकल, सर्जिकल, ऑर्थोपेडिक, इमरजेंसी और आईसीयू वार्ड को शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

पीएमओ डॉ. नरेंद्र मेघवाल ने बताया कि पुराने आईपीडी भवन से उपकरण, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान नए भवन में पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। वार्डवार व्यवस्थाएं तय कर संबंधित वार्ड प्रभारियों और स्टाफ को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

दूसरे चरण में ऑपरेशन थिएटर और अन्य वार्ड होंगे शिफ्ट

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पहले चरण में मेडिकल, सर्जिकल, ऑर्थोपेडिक, इमरजेंसी और आईसीयू वार्ड को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में ऑपरेशन थिएटर एवं अन्य वार्डों की शिफ्टिंग की जाएगी।

पुराने आईपीडी भवन की जगह बनेगा नया भवन

नए भवन में शिफ्टिंग के बाद पुराने आईपीडी विंग को गिराया जाएगा। यहां करीब 52 करोड़ रुपए की लागत से नया भवन बनाए जाने की योजना है।

91 करोड़ का भवन तैयार, विशेषज्ञ सेवाओं का इंतजार

करीब 91 करोड़ रुपए की लागत से तैयार नए भवन के बावजूद अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की जरूरत बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के दो साल बाद भी अस्पताल में न्यूरो, कार्डियो, यूरो सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक उपकरणों की कमी है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों और अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता होने पर गंभीर मरीजों को बारां में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा और उन्हें दूसरे शहरों में रेफर करने की जरूरत कम हो सकती है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: