ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बारां के ज्वेलर्स से 84 ग्राम सोने के जेवर चोरी, चार आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

नथ-बाली दिखाने के बहाने दुकान में घुसे थे बदमाश; सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बारां के ज्वेलर्स से 84 ग्राम सोने के जेवर चोरी, चार आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बारां के ज्वेलर्स से 84 ग्राम सोने के जेवर चोरी, चार आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बारां

बारां शहर में ज्वेलर्स की दुकान से सोने के जेवर चोरी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) को सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। अब उनसे चोरी किए गए जेवरात की बरामदगी के साथ अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि 10 सितंबर को सुशील घोड़ेला ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार सुबह उनकी ज्वेलर्स की दुकान पर दो व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचे। दोनों ने सोने की नथ और बाली दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान एक आरोपी ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर काउंटर पर रखा सोने के जेवरात का डिब्बा पार कर दिया। डिब्बे में कुल 84.270 ग्राम सोना था, जिसमें नथ और बालियां रखी हुई थीं। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से निकल गए।

सोने के जेवर चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के कोटा और इसके बाद जयपुर की ओर जाने के सुराग मिले। पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए जयपुर से चार संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के बाद उनकी पहचान अकबर अली (34) निवासी कोटा, यासर अली (55) निवासी अनंतपुर, आंध्रप्रदेश, मेहन्दी हसन (54) निवासी अनंतपुर, आंध्रप्रदेश और मोहम्मद परवेज (45) निवासी पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से चोरी किए गए सोने के जेवरात के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने बारां या आसपास के क्षेत्रों में इसी तरीके से और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

ग्राहक बनकर दुकान में घुसना और दुकानदार का ध्यान दूसरी ओर लगाकर कीमती सामान पार करना वारदात का तरीका बताया जा रहा है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: