ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

पूर्व सभापति कमल राठौड़ की टीपर चालकों को दो टूक, बोले—दादागिरी नहीं चलेगी, जनता के काम से समझौता नहीं

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पूर्व सभापति कमल राठौड़ की टीपर चालकों को दो टूक, बोले—दादागिरी नहीं चलेगी, जनता के काम से समझौता नहीं
पूर्व सभापति कमल राठौड़ की टीपर चालकों को दो टूक, बोले—दादागिरी नहीं चलेगी, जनता के काम से समझौता नहीं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बारां। नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं वर्तमान पार्षद कमल राठौड़ ने शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ठेका समाप्त होने के बाद भी यदि टीपर गाड़ियों की चाबियां नहीं सौंपी जा रही हैं और मनमर्जी से व्यवस्था चलाई जा रही है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राठौड़ ने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को सेवा के लिए चुना है। उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराना है। वर्तमान में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और घर-घर कचरा संग्रहण नहीं होने से लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो पार्षद खुद ऑटो-टीपर चलाकर कचरा संग्रहण का काम संभालेंगे। राठौड़ ने कहा, “बारां हमारी धरती मां है, इसे गंदा नहीं रहने देंगे। हम खुद मैदान में उतरकर सफाई कर लेंगे, लेकिन पूर्व की तरह दादागिरी और मनमर्जी से व्यवस्था नहीं चलने देंगे।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुविधा और सफाई व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: