ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और मर्यादा की सीख देता है: संत अर्जुनराम महाराज

श्रीराम कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भजनों और जयकारों से भक्तिमय हुआ कथा पंडाल; 27 अगस्त तक चलेगी कथा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और मर्यादा की सीख देता है: संत अर्जुनराम महाराज
श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और मर्यादा की सीख देता है: संत अर्जुनराम महाराज
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बारां। शहर के कोटा रोड स्थित कृष्णा नगर के निजी गार्डन में बुधवार से शुरू हुई श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। कथा के शुभारंभ अवसर पर विधिवत कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संत अर्जुनराम महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं।

गुरुवार को कथा के दूसरे दिन कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान संत अर्जुनराम महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन केवल एक कथा नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हर परिस्थिति में सत्य, धर्म और मर्यादा का पालन किया। जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपने संस्कार और सिद्धांतों को नहीं छोड़ना चाहिए।

श्रीराम के जीवन से सीखें संस्कार और कर्तव्य

संत अर्जुनराम महाराज ने कहा कि माता-पिता का सम्मान, गुरु के प्रति श्रद्धा, परिवार के प्रति जिम्मेदारी और समाज के प्रति कर्तव्य का भाव भगवान श्रीराम के जीवन से सीखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने का उद्देश्य केवल कथा का श्रवण करना नहीं, बल्कि इसके संदेश को अपने जीवन में उतारना होना चाहिए। जिस घर में अच्छे संस्कार और भगवान का नाम होता है, वहां सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

भजनों से भक्तिमय हुआ पांडाल

आयोजक समिति के मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि कथा के दौरान भगवान श्रीराम के प्रसंगों के साथ भजनों की प्रस्तुति भी हुई। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कथा पंडाल में समय-समय पर श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।

श्रीराम कथा का आयोजन 27 अगस्त तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संत अर्जुनराम महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा में बारां शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, पवन गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, कमलेश गोयल, राजेंद्र गर्ग ब्यावर और रामप्रकाश अग्रवाल भीलवाड़ा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

आज होगा शिव-पार्वती विवाह और रामजन्मोत्सव का प्रसंग

श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह तथा रामजन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया जाएगा। संत अर्जुनराम महाराज शिव-पार्वती विवाह से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को उनके दांपत्य जीवन, तपस्या और भक्ति के महत्व से अवगत कराएंगे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: