ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

एयरपोर्ट पर मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत; निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का भी करेंगे अवलोकन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
कोटा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा दौरे पर पहुंचे। कोटा एयरपोर्ट पर मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा के निर्माणाधीन कार्यालय के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय भवन का अवलोकन करेंगे। इसके बाद बारां रोड स्थित एलन सभागार में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम करीब दो घंटे का प्रस्तावित है।

कोटा के बाद मुख्यमंत्री का झालावाड़ जाने का कार्यक्रम है। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार उनका दौरा कोटा, झालावाड़ और किशनगढ़ तक प्रस्तावित है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री के कोटा आगमन को लेकर भाजपा की ओर से निर्माणाधीन कार्यालय और संवाद कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां की गई थीं। पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश जैन के अनुसार मुख्यमंत्री का कोटा में स्वागत किया जाना था और वे निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का अवलोकन भी करेंगे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: