नागरिक अभिव्यक्ति । रामगंजमंडी
पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर भाजपा ने कोटा जिले की चेचट और खैराबाद पंचायत समितियों के सभी 34 वार्डों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने दोनों पंचायत समितियों में 17-17 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सौंपे।
मदन दिलावर सुबह करीब 12 बजे चेचट तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चेचट पंचायत समिति के 17 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र उपखंड अधिकारी कनवास बाबूलाल मीणा को सौंपे। इसके बाद रामगंजमंडी उपखंड अधिकारी कार्यालय में खैराबाद पंचायत समिति के 17 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र उपखंड अधिकारी हर्षित वर्मा को सौंपे।
खैराबाद पंचायत समिति में वार्ड 1 से राजकुमारी, 2 से ललिता, 3 से प्रमोद कुमार, 4 से संगीता कांकर, 5 से गिरिजा, 6 से सोहन बाई, 7 से विनोद, 8 से हरीश गुर्जर, 9 से लालेश बाई, 10 से संतरा बाई, 11 से प्रमोद कुमार, 12 से कीर्ति व्यास, 13 से बंटी कुमार, 14 से दिलराज, 15 से मंजूलता, 16 से हेमंत कुमार और 17 से संगीता कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं, चेचट पंचायत समिति में वार्ड 1 से अनीता बाई, 2 से द्वारका लाल, 3 से शारदा कुमारी, 4 से हेमलता, 5 से स्नेहलता, 6 से जसवंत लाल, 7 से राजकुंवर, 8 से रेखा रानी, 9 से ज्योति कुमारी, 10 से अनीता मीणा, 11 से सरिता जैन, 12 से पदम कंवर, 13 से नरेंद्र मोदी, 14 से राहुल धाकड़, 15 से अनीता वर्मा, 16 से सपना और 17 से मनोज कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इस दौरान कोटा जिले के पंचायत समिति चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया, चेचट पंचायत समिति चुनाव प्रभारी जगदीश जिंदल, ओमप्रकाश गुर्जर, भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, पूर्व उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, मंडल प्रतिनिधि गौरीशंकर महात्मा, दिनेश भंडारी, एडवोकेट विशाल जैन और नितिन शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
