नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कोटा आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के आगमन से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रितेश चित्तौड़ा, शैलेन्द्र ऋषि, रामलाल टटवाड़िया, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र खजांची, कुलदीप तलवार, मंडल अध्यक्ष संजय समीर सैनी सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
