ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

ब्राह्मण समाज की प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ब्राह्मण समाज की प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन
ब्राह्मण समाज की प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से ब्राह्मण समाज से जुड़ी विभिन्न जनहित, सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक मांगों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम संभागीय आयुक्त कोटा को ज्ञापन सौंपा गया। ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि

ज्ञापन में राज्य सरकार से मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया।

परिषद ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से कोटा मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज किए जाने की मांग रखी। साथ ही केडीए की चाणक्यपुरी आवासीय योजना के समीप स्थित सर्किल का नाम चाणक्य सर्किल रखने तथा वहां आचार्य चाणक्य की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कोटा दक्षिण से तीन बार निर्वाचित विधायक संदीप शर्मा को राज्य मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा यूजीसी रोलबैक की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई, मंदिर माफी की भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में नियमानुसार पुजारी का नाम दर्ज करने तथा पात्र पुजारियों को किसान डायरी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की मांग की गई।

परिषद ने कोटा में ब्राह्मण यूथ हॉस्टल के लिए पूर्व में आवंटित भूमि के निरस्तीकरण को बहाल कर पुनः आवंटित करने, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया सरल करने तथा उसकी वैधता न्यूनतम तीन वर्ष किए जाने की मांग भी उठाई।

ज्ञापन में सरकारी भर्तियों में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अन्य श्रेणियों की तरह आयु सीमा में उचित छूट देने की मांग की गई। परिषद का कहना है कि राजस्थान में सामान्य वर्ग के लिए भर्ती आयु सीमा 25 वर्ष है, जबकि कई अन्य राज्यों में अधिक आयु सीमा निर्धारित है।

इसके साथ ही अंतरजातीय विवाह एवं एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में सरकारी सहायता से संबंधित व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा करने, विप्र कल्याण बोर्ड में नियुक्तियां करने तथा सवर्ण कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।

इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के ब्रज राज गौतम ,धर्मेंद्र दीक्षित ,रूद्रेश भारद्वाज, दिलीप आदित्य, पार्षद सुनील गौतम ,अरुण भार्गव, ब्रजेश कांत शर्मा,अशोक मिश्रा ,दिनेश शर्मा, एस सन शर्मा ,अजय शर्मा , पुष्पांत शर्मा,जितेंद्र चतुर्वेदी ,चंद्र प्रकाश पाठक, योगेश पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा ,मनोज शर्मा, मनमोहन शर्मा ,गिरधार दधीच, राधे मोहन शर्मा, शशिकर चारोरा,मनीष शर्मा ,रौनक शर्मा , तनीश शर्मा,राजेश बैरागी ,पंकज गौतम ,महेंद्र शर्मा ,रविंद्र जी ,आशीष हरीश शर्मा ,उत्तम शर्मा ,सत्यनारायण पारीक ,सागर शर्मा ,धीरेंद्र शर्मा, महावीर शर्मा, कौशल पारीक,अजय त्रिवेदी ,देवेंद्र त्रिपाठी,शशि शंकर ,मंजू शर्मा, पूनम चतुर्वेदी ,बसंत शर्मा ,अलका पारीक, बिहारी शर्मा ,रघुनंदन गौतम ,दाधीच गोविंद शर्मा ,नेमीचंद शर्मा ,रविंद्र दुबे, अजय दुबे ,अक्षय शर्मा ,यदु नंदन गौतम ,नितिन झा ,गजेंद्र शर्मा ,मनीष तिवारी,राकेश मिश्रा,

सतीश शर्मा,अतुल पाठक, लेखराज शर्मा ,रवि गौतम, जगमोहन शर्मा, विशाल पाठक ,राजेश शर्मा ,महेश शर्मा ,कीर्ति स्वरुप शर्मा , राजेश शर्मा, राजेश पाठक विजय चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे

ब्राह्मण कल्याण परिषद ने राज्य सरकार से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: