ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

हाईवे की इमरजेंसी सेवा पर कलेक्टर की नजर, 1033 एम्बुलेंस का औचक निरीक्षण

पेच की बावड़ी टोल प्लाजा पर सीएमएचओ ने जांचे ऑक्सीजन, जीवनरक्षक उपकरण और दवाइयों के इंतजाम

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हाईवे की इमरजेंसी सेवा पर कलेक्टर की नजर, 1033 एम्बुलेंस का औचक निरीक्षण
हाईवे की इमरजेंसी सेवा पर कलेक्टर की नजर, 1033 एम्बुलेंस का औचक निरीक्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी। हाईवे पर दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने 1033 एम्बुलेंस की तैयारियों की जांच शुरू की है। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर रविवार को सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने पेच की बावड़ी टोल प्लाजा पर संचालित 1033 एम्बुलेंस का औचक निरीक्षण किया।

सीएमएचओ ने एम्बुलेंस में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवनरक्षक उपकरण, आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा सामग्री की जांच की। उपकरणों की कार्यशीलता के साथ एम्बुलेंस की स्वच्छता और रखरखाव की स्थिति भी देखी। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी जीवनरक्षक उपकरण हर समय चालू हालत में रहें और जरूरी दवाइयों व चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे।

उन्होंने कहा कि हाईवे पर दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही 1033 एम्बुलेंस को बिना देरी मौके पर पहुंचना होगा। मरीज को प्राथमिक एवं जीवनरक्षक उपचार देने के साथ जरूरत के अनुसार निकटतम उपयुक्त चिकित्सा संस्थान तक सुरक्षित और जल्द पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डॉ. सामर ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में हर मिनट महत्वपूर्ण है। इसलिए एम्बुलेंस की नियमित जांच, ऑक्सीजन व्यवस्था, उपकरणों की कार्यशीलता और दवाइयों की उपलब्धता में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: