नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी
राजस्थान में आगामी पंचायत और पंचायत समिति चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को बूंदी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कोटा-बूंदी लोकसभा चुनाव प्रभारी अशोक भारद्वाज और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों, आपसी एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में दोनों नेताओं ने पंचायत एवं पंचायत समिति चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर चुनाव लड़ने की तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की पूर्व तैयारी करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई और संगठन से जुड़ी उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास किया गया।
बैठक में पार्टी के शहर अध्यक्ष रोहन खोसला, महिला जिला अध्यक्ष रुखसाना परवीन, भवानी शंकर, एडवोकेट ओमप्रकाश, देवराज जांगिड़, धनराज गुर्जर, हिंडोली-नैनवां विधानसभा युवा विंग अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, नईम, बृजपाल बाथम, सुदीप सक्सेना, प्रिया गुर्जर, भूमिक ट्रेलर, सौम्या, करीम, विपुल शर्मा, काजल शर्मा, दीपक सैनी और सृष्टि बिरला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
