नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
बूंदी। महाराज अजमीढ़ जी की जयंती पर राजस्थान स्वर्णकार शिक्षक संघ, बूंदी की ओर से शहर के चारभुजा मंदिर के सामने स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जयंती में शामिल समाजबंधुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही आइसक्रीम वितरित कर जयंती की खुशियां मनाई गईं।
आयोजन से जुड़े महावीर सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में महाराज अजमीढ़ जी के आदर्शों को याद करते हुए समाज में एकजुटता, आपसी सौहार्द और सेवा भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान समाजबंधुओं का स्वागत कर जयंती उत्सव में सहभागिता निभाई गई।
इस अवसर पर ऋत्विज सोनी, लोकेश सोनी, अमृता सोनी, शिवभूषण सोनी, निर्मला सोनी, मनीष सोनी, लीला सोनी, प्रकाश सोनी, किरण सोनी, अरुण सोनी, पुष्पेंद्र सोनी, मीना सोनी, नवनीत सोनी, दिव्या सोनी, दीपिका सोनी, नेहा सोनी, योगेश सोनी और पराग सोनी सहित राजस्थान स्वर्णकार शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
