ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

अंबेडकर कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 78 मरीजों की जांच कर बांटी दवाइयां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत माता जी का चौक में आयोजित शिविर में मरीजों को मिला चिकित्सकीय परामर्श

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अंबेडकर कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 78 मरीजों की जांच कर बांटी दवाइयां
अंबेडकर कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 78 मरीजों की जांच कर बांटी दवाइयां
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 7 नवंबर। शहर की अंबेडकर कॉलोनी में शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालचंद पाड़ा के तत्वावधान में माता जी का चौक पर लगे शिविर में 78 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। चिकित्सकों ने मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

शिविर में डॉ. मोहन लाल वर्मा और डॉ. ओपी वर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विभिन्न जांचें कीं। इस दौरान आमजन को स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान और तंबाकू मुक्त अभियान के तहत सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

शिविर में हेल्थ मैनेजर संदीप तेजस्वी, नर्सिंग ऑफिसर यश सक्सेना, एएनएम सुनीता शर्मा, गुंजन बचनानी एवं दीना चौधरी, लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश, सहायक कर्मचारी दुर्गा शंकर बैरवा तथा आशा सहयोगिनी सुनीता वैष्णव ने सेवाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: