ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

अशोक गुप्ता की मौत मामले की जांच में देरी पर व्यापारियों में रोष

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अशोक गुप्ता की मौत मामले की जांच में देरी पर व्यापारियों में रोष
अशोक गुप्ता की मौत मामले की जांच में देरी पर व्यापारियों में रोष
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी दिवंगत व्यापारी अशोक गुप्ता (कोठी वाले) की मौत के मामले की जांच में देरी को लेकर बूंदी के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। संयुक्त व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई और जांच की प्रगति की जानकारी ली।

महासंघ के अनुसार, जिला कलेक्टर ने बताया कि जांच जारी है और इसे पूरा होने में कुछ समय और लगेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासन ने पहले दो दिन में जांच पूरी करने की बात कही थी, लेकिन तय अवधि के बाद सात दिन और बीत चुके हैं। महासंघ ने मांग की कि जांच में अतिरिक्त समय लगने का कारण स्पष्ट किया जाए और नई समय-सीमा बताई जाए, ताकि परिजनों और व्यापारियों की असमंजस की स्थिति दूर हो।

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अशोक गुप्ता के निवास पर पहुंचकर परिजनों को श्रद्धांजलि दी और सांत्वना दी। महासंघ ने बताया कि बिरला ने घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले में संवेदनशीलता दिखाई।

महासंघ ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि उपचार प्रक्रिया, चिकित्सकीय निर्णय, उपलब्ध सुविधाओं तथा संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच हो। उसने अस्पताल और संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार दस्तावेज, चिकित्सकीय रिपोर्ट और ड्यूटी चार्ट सुरक्षित रखने की भी मांग की। महासंघ ने कहा कि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और प्रशासनिक चूक सामने आने पर जिम्मेदारी तय हो।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: