ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

बूंदी में ऑटो चालक अमजद ने दिखाई ईमानदारी, सड़क पर मिला 4250 रुपए और दस्तावेजों से भरा पर्स पुलिस को सौंपा

नाहर के चोहट्टा क्षेत्र में मिला था पर्स, मालिक तक पहुंचाने के लिए कोतवाली पहुंचे ऑटो चालक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में ऑटो चालक अमजद ने दिखाई ईमानदारी, सड़क पर मिला 4250 रुपए और दस्तावेजों से भरा पर्स पुलिस को सौंपा
बूंदी में ऑटो चालक अमजद ने दिखाई ईमानदारी, सड़क पर मिला 4250 रुपए और दस्तावेजों से भरा पर्स पुलिस को सौंपा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। शहर में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिला पर्स उसके मालिक तक पहुंचाने की पहल की। शनिवार दोपहर नाहर के चोहट्टा क्षेत्र में ऑटो चालक अमजद को सड़क पर एक पर्स मिला। पर्स में 4250 रुपए नकद, डॉक्टर का टिकट और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

पर्स मिलने के बाद अमजद ने उसे अपने पास रखने के बजाय उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इसके लिए वह राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यासीन कुरैशी और गुलाम यजदानी के साथ कोतवाली थाने पहुंचे।

पुलिस को सौंपा पर्स

ऑटो चालक अमजद ने कोतवाली में ड्यूटी ऑफिसर बजरंगलाल को पर्स सौंप दिया, ताकि पुलिस दस्तावेजों के आधार पर उसके मालिक का पता लगाकर उसे वापस लौटा सके। पर्स में डॉक्टर दिवाकर शर्मा का टिकट और विजिटिंग कार्ड भी मिला है।

अमजद की इस पहल को ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण माना जा रहा है। सड़क पर मिले पर्स को पुलिस के सुपुर्द कर उन्होंने अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी संदेश दिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: