नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी
शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में शारदीय नवरात्रा के अवसर पर रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति भरत शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी ने की। अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर रामलीला का उद्घाटन किया। इसके बाद रामायण और भगवान गजानन की आरती की गई।
दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और शहरवासियों से रामलीला मंचन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने ‘नारद मोह’ और ‘रावण अवतार’ के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। प्रभावी संवाद अदायगी और अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में पार्षद अंजू बाला श्रंगी, पेंशु सिंह, प्रीति गोचर, संध्या रावल, तुषार पारीक, मोहन कराड, गौरव भटनागर, पप्पू बेरवा, राजेंद्र हाड़ा, भोला शंकर गुर्जर, मनोज गौतम, गोविंद बिरला, रिंकू शर्मा, आशीष प्रजापत, राहुल सेन, अनिल श्रंगी, अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र मीणा और स्टोर कीपर आशीष श्रंगी सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मंच संचालन पूर्व पार्षद राजेश शेरगढ़िया ने किया।
