ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी के आजाद पार्क में रामलीला का दूसरा दिन, राम जन्म और ताड़का वध के मंचन पर गूंजे जयकारे

भगवान राम दरबार की आरती के साथ हुआ मंचन, वीर रस के प्रसंग ने दर्शकों में भरा उत्साह

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी के आजाद पार्क में रामलीला का दूसरा दिन, राम जन्म और ताड़का वध के मंचन पर गूंजे जयकारे
बूंदी के आजाद पार्क में रामलीला का दूसरा दिन, राम जन्म और ताड़का वध के मंचन पर गूंजे जयकारे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

शहर के ऐतिहासिक आजाद पार्क में नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सोमवार रात दर्शकों का उत्साह देखने को मिला। मंच पर रावण, कुंभकरण और विभीषण की तपस्या, भगवान श्रीराम के जन्म, मुनियों के आगमन और ताड़का वध के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। रामलीला के दौरान राम-नाम के जयकारे गूंजते रहे।

दूसरे दिन की शुरुआत रावण, कुंभकरण और विभीषण तीनों भाइयों की घोर तपस्या के प्रसंग से हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम के जन्म और मुनियों के आगमन की लीला प्रस्तुत की गई। वीर रस से भरपूर ताड़का वध के दृश्य ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश प्रस्तुत किया।

रामलीला मंचन से पहले भगवान राम दरबार की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजावत ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस दौरान पार्षद प्रियंका मुंदड़ा, संस्कृति जैन, मोहन कराड, मनोज गोचर, राजेंद्र सिंह हाड़ा, चेतन पंचोली, आशीष प्रजापत, राजेश शेरगढ़िया, भोला गुर्जर और नवीन चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और रामभक्त मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: