बूंदी 12 सितंबर।अखिल भारतीय बैरवा महासभा जिला शाखा बूंदी द्वारा दिनांक 14 सितंबर 2026 को बाबा रामदेव जी महाराज की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा बूंदी शहर में निकाली जाएगी।
शोभायात्रा बायपास रोड मंदिर से शुरू होकर धान मंडी रोड अंबेडकर सर्किल सर्किट हाउस कलेक्ट्रेट के सामने होती हुई कोटा रोड सूर्यमल चौराहा से गुजरकर बायपास रोड होती हुई वापस बाबा रामदेव जी के मंदिर पर पहुंच कर संपन्न होगी। शोभायात्रा में बैंड ,डीजे,झांकियां अखाड़ा और अन्य आकर्षण का केंद्र होंगे। शोभायात्रा से पूर्व रात्रि को बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर में जागरण होगा।
जानकारी देते हुए जिला महामंत्री एडवोकेट उमेश आर्य व जिला अध्यक्ष राजू लाल बेरवा ने बताया कि दूसरे दिन शोभा यात्रा के बाद आमसभा का आयोजन अशोक चांदना विधायक हिंडोली के मुख्यातिथ्य और ओमप्रकाश मूर्तिकार प्रदेश अध्यक्ष बैरवा महासभा की अध्यक्षता में होगा। सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में सी. एल. प्रेमी विधायक के. पाटन, हरिमोहन शर्मा विधायक बूंदी, बनवारी लाल बेरवा एसीएम बून्दी, सुरेश कुमार बेरवा पूर्व अधीक्षण अभियंता शामिल होंगे।शोभायात्रा में पूरे बूंदी जिले भर से समाज बंधु शिरकत करेंगे ।
