बूंदी | नागरिक अभिव्यक्ति। बाहरली बूंदी वूमेन्स विंग की ओर से कॉलोनी में पहली बार राधा-माधव रास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक प्रस्तुतियों, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक वेशभूषा ने आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की संयोजक एवं निर्देशक शालिनी विजय ने बताया कि समारोह का शुभारंभ महिला मंडल अध्यक्ष गंगा पोद्दार, सलाहकार सूर्यकांता राणावत, बीना विजय, पदमा सैनी, सांस्कृतिक मंत्री मनीषा सैनी तथा निर्णायक मंडल की सदस्य मंजूषा याग्निक और मंजू जिंदल ने मां दुर्गा, भगवान श्रीराम और हनुमानजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में गायत्री दाधीच ने गणेश वंदना और श्वेता गर्ग ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
बच्चों और कपल डांस प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
छोटे बच्चों की प्रतियोगिता में नव्या भाटिया, अंश गर्ग, इशिता राणावत, दिव्यांश राणावत और षष्ठी सैनी विजेता रहे। बड़े बच्चों की प्रतियोगिता में जयति गर्ग, प्रीत सिंह और पूर्वी पोद्दार ने बाजी मारी। कपल डांस प्रतियोगिता में सुरभि जैन-शिवानी जैन तथा महिमा खोसला-नम्रता खोसला विजेता रहीं।
बेस्ट परफॉर्मेंस श्रेणी में इशिता धनवानी और तनीषा धनवानी को सम्मानित किया गया, जबकि बेस्ट ड्रेसअप में सरस्वती सोनी और संतोष सोनी विजेता रहीं। सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा में मनीषा सैनी, मनजीत कौर, अर्चना नुवाल, बॉबी भाटिया, अलका बागला और गायत्री दाधीच को सम्मान मिला। बेस्ट स्टेप श्रेणी में श्वेता गर्ग, धनी शर्मा और कविता पोद्दार विजेता रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मोटिवेटर सीमा पोद्दार का किया सम्मान
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित मोटिवेटर सीमा पोद्दार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी विजय और मेनका जाजू ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संयोजक शालिनी विजय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने एक-दूसरे को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और प्रतिवर्ष इसी तरह के सांस्कृतिक आयोजन करने का संकल्प लिया।
